Friday, August 2, 2013

गाय

एक लडका अपने गाँव मे गाय चरा रहा था..
एक बाहर से आये हुये सज्जन ने उससे पूछा "
एक गाय कितना चारा खाती है..?? "
लडके ने पूछा " कौन सी वाली गाय..??
काली वाली या फिर सफेद वाली..?? "
सज्जन ने कहा " काली वाली..."
लडके ने कहा " लगभग पांच किलो.."
सज्जन ने पूछा " और सफेद वाली...?? "
लडके ने कहा " वो भी लगभग पांच किलो.."
सज्जन ने पूछा " गाय दूध
कितना देती है...?? "
लडके ने पूछा " कौन सी वाली...??
काली वाली या फिर सफेद वाली.."
सज्जन ने कहा " काली वाली..."
लडके ने जवाब दिया " दस लीटर दूध
देती है.."
सज्जन ने पूछा " और सफेद वाली कितना दूध
देती है...?? "
लडके ने कहा " सफेद वाली भी दस लीटर दूध
देती है..."
सज्जन ने चिड कर कहा " अबे उल्लू के पट्ठे..!!
जब दोनो ही एक ही बराबर खाती है और
एक ही बराबर दूध देती है..तो अलग
क्यों बता रहा है..? "
लडके ने कहा " वो काली वाली गाय मेरे
पिताजी की है इसलिये..."
सज्जन ने झल्लाकर पूछा " तो फिर ये सफेद
वाली गाय किसकी है...?? "
लडके ने कहा
>>>>
>>>>
>>>>
" ये भी मेरे पिताजी की ही है.."

2 comments: